स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रमुख प्रबंधक हर्षद कुमार की हत्या के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद काबू.
मौके पर आरोपियों से दो देसी पिस्तौल भी बरामद
डाबर कॉलोनी निवासी आरोपी सचिन व सुभाष नगर निवासी आरोपी नवीन के पेर में लगी एक-एक गोली
पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया
BOL PANIPAT : सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम ने पानीपत-खटीमा हाईवे 709 AD) पर जालपाड़ के खेतों में मुठभेड़ के बाद काबू किया
आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही टीम पर सीधी फायरिंग कर दी। गोली सब इंस्पेक्टर संजीव के पास से गुजरी, पुलिस टीम ने बचाव में फायर कर दोनों आरोपियों को मौके पर काबू किया
सीआईए वन पुलिस टीम ने इनके साथी आरोपी डाबर कॉलोनी निवासी शरद उर्फ जोगी को दिन में कुटानी रोड नजदीक डाबर कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। सीआईए वन टीम को बुधवार देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में फरार आरोपी सचिन व नवीन पानीपत हरिद्वार बाइपास( पानीपत खटीमा हाईवे 709 AD) पर जालपाड़ के खेतों में बैठकर किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही टीम पर फायरिंग कर दी।

यह है मामला
बदमाशों ने एक जून की रात करीब साढ़े 11 बजे सेक्टर-25 में मित्तल मॉल के पीछे हिसार से लौट रहे एसबीआई हिसार की रिजनल शाखा के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार से लूट की थी। हर्षद कुमार रात को बस स्टैंड से पैदल घर जा रहे थे। मोटरसाइकिल तीन बदमाशों ने डेढ़ ताेले साेने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट, पर्स व मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने सिर में पेंचकस से वार कर मौके से भाग गए थे। घायल हर्षद की शुक्रवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी।
आरोपियों का पहले का भी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

Comments