Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


जिला के सभी पोलिंग स्टेशनों पर उपलब्ध हो मूलभूत सुविधाएं: डीसी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 11, 2024 Tags:

-रिटर्निंग अधिकारियों को पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण करने के साथ साथ मतदान केंद्र की संख्या इत्यादि विवरण भी लिखवाने के दिए निर्देश।

BOL PANIPAT , 11 सितंबर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने 5 अक्तूबर, 2024 को होने वाले हरियाणा विधानसभा आम चुनावों के दृष्टिगत बुधवार को पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के साथ जिले की विधानसभाओं के विभिन्न बूथों का दौरा कर उन पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
       उन्होंने कहा कि चुनाव के इस महापर्व में सभी विभाग चुनाव से सम्बंधित कार्यो को सुचारू रूप से परिपूर्ण करवाएं तथा जिला निर्वाचन कार्यालय/रिटर्निंग अधिकारी द्वारा लगाई गई चुनाव से सम्बंधित किसी भी प्रकार की ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें ताकि चुनाव सफल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेवारी बनती है।
उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए कि वे मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित करें कि सभी न्यूनतम मूलभूत जन सुविधाएं जैसे कि पीने का पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था हो। यदि निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कमी नजर आती है तो वे सम्बंधित विभाग को निर्देश देकर उस कार्य को चुनाव से पहले पूरा करवाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि चुनाव प्रबंधन से जुड़ा हुआ हर कार्य उनके विभाग द्वारा त्वरित व समुचित रूप से किया जाए और पोलिंग स्टेशनों पर विभाग की ओर से उपलब्ध करवाई जाने वाली व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन हो। इस मौके पर डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी भी उपस्थित रहे।

Comments