जिला में टीकाकरण का कार्य बेहतरीन : राजीव अरोड़ा
BOL PANIPAT ,19 मई । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने वीरवार को जिला के सामान्य अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित सभी तरह की योजनाओं की जानकारी हासिल की। जानकारी हासिल करने के उपरांत उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वास्थय सेवाओं, नशे से दूर व केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के लिए आमजन हित में चलाई गई योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों आयुष्मान भारत योजना,कोविड टीकाकरण व कोविड सैंपल ज्यादा से ज्यादा ,बच्चों के स्वास्थ्य इत्यादि को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए अंत्योदय की भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि जिला में टीकाकरण का कार्यक्रम बेहतरीन है जिसके लिए सभी अधिकारी,कर्मचारी व आमजन बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. प्रवीन सेठी,डॉ. रनदीप पुनिया, डॉ.जसवंत पुनिया,एसडीएम बिजेंद्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी व सिविल सर्जन डॉ.जितेन्द्र कादियान आदि मौजूद रहें।
ऑटोमैटिक स्वचालित एनालाइजर मशीन का उद्घाटन
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजीव अरोड़ा ने अपने दौरे के दौरान विभाग को सांसद कोटे से मिली ऑटोमैटिक स्वचालित एनालाइजर मशीन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि इस मशीन के लगने से जिला की स्वास्थय सेवाओं में और गति आयेगी। सिविल सर्जन डॉ.जितेंद्र कादियान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मशीन रक्त के सभी टेस्ट करने में सक्षम हैं तथा इसकी जांच गुणवत्ता भी बेहतरीन है । उन्होंने बताया कि इस मशीन की लागत मूल्य पाँच लाख रुपये है।
फैक्ट्री एरिया को टी.बी. मुक्त करने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव ने अपने दौरे के दौरान स्थानीय सेक्टर 25 कॉर्पोरेट एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक मे सभी कॉर्पोरेट व्यापार से जुड़ी सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
राजीव अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले जून माह में जिला की सभी फैक्ट्रियों के वर्कर की टी.बी.जाँच की जायेगी।
उन्होंने बताया कि जाँच के लिए कार्यस्थल पर ही वैन आयेगी इस वैन में स्पूटम,एक्सरे मशीन व अन्य ज़रूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी । बैठक के उपरांत सभी प्रतिनिधियों ने अतरिक्त मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि जाँच के लिए विभाग द्वारा जो भी स्क्रीनिंग कैंप लगाये जायेंगे उसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर स्टेट टी.बी. अधिकारी डॉ. राजेश राजु व डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर ज्योति आर्य भी मौजूद रही।

Comments