Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


जिला परिषद की बैठक की सभी तैयारी पूरी :उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 20, 2025 Tags: , , , , , ,

जिला परिषद की बैठक में पांच सूत्रीय एजेंडे पर होगी चर्चा: सीईओ डॉक्टर किरण सिंह

BOL PANIPAT , 20 अप्रैल। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 अप्रैल मंगलवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में जिला परिषद की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर किरण सिंह ने बताया कि बैठक में विभिन्न एजेंडा पर विस्तार से चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य वित्त आयोग ग्रांट की प्रगति। 15वें वित्त आयोग ग्रांट की प्रगति एवं पूरक योजना के अनुमोदन। मनरेगा योजना के तहत सदस्यों द्वारा मांगों की प्रगति हेतु और सदस्यों की मांगों को प्राथमिकता देने। सभी वार्डों की ग्राम पंचायत में स्टील की बेंच रखवाने व अन्य एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। सीईओ ने जिला परिषद के सदस्य और संबंधित विभाग के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Comments