भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके सम्मान में अनेक योजनाएं लागू की : नीरू विज.
-नीरू विज ने कच्चा कैंप में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर प्रमोद विज के लिए मांगे वोट
BOL PANIPAT : 25 सितंबर। पानीपत शहरी विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज की धर्मपत्नी नीरू विज ने कच्चा कैंप में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा की नीतियों का प्रचार करते हुए कहा कि बेटियों व महिलाओं के सम्मान को लेकर भाजपा सरकार की ओर से पूरा ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण व उनके सम्मान में भाजपा सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की हैं। इसके साथ बहुत सी महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा।
नीरू विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को रसोई सिलेंडर 500 रुपये दिया जा रहा है। जिसका लाखों लोग फायदा ले रहे हैं। हर दिन महिलाएं भाजपा से जुड़ रही हैं। भाजपा का परिवार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका यही कारण है कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से खुश है। हरियाणा में 2023 में लिंगानुपता 923 पहुंचना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बड़ी सफलता है। यह सरकार व समाज के प्रयासों का परिणाम है, बेटियों के सशक्तिकरण का प्रतीक है। नीरू विज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह प्रमोद विज को प्रचंड वोटों से विजयी बनाएं। ताकि हलके में विकास कार्य रूके नहीं। लोगों ने उनको आशीर्वाद दिया और वायदा किया कि प्रमोद कुमार की जीत उनकी जीत होगी।

Comments