गौरवशाली भारत रैली की तैयारियां पूर्ण : संजय
बोल पानीपत : 23 जून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान मंत्रित्व काल के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा 30 मई से विभिन्न विभिन्न प्रकार से जन सम्पर्क अभियान चलाए हुए है।इसी श्रृंखला में आज पानीपत की अनाज मंडी लोक सभा क्षेत्र स्तरीय रैली आयोजित हो रही है ।
इस। संबंध में रैली स्थल पर एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसको मुख्य रूप से सांसद संजय भाटिया ने संबोधित किया ।प्रेस वार्ता में संजय भाटिया ने बताया की रैली स्थानीय अनाज मंडी सुबह 9 बजे आरंभ हो जाएगी। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर संबोधित करेंगे ।रैली की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। उन्होंने बताया की रैली की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। संजय ने बताया की रैली में।गजेंद्र फोगाट लाइव गीत गाएंगे।
संजय ने पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा की पहले की सरकारों में 20 ,30 लाख के विकास कार्य करवाने के लिए रैलियां करवानी पड़ती थी अब तो केवल भारत की गौरव गाथा की यात्रा का वर्णन करने के लिए रैली होती है। विकास कार्य तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक काल पर ही करवा देते है। विकास कार्यों के लिए तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल केवल एक काल की दूरी पर है।
उन्होंने बताया की मुख्य अतिथि समय से पानीपत पहुंच कर भाजपा के वरिष्ठ नेता नीति सेन भाटिया के घर चाय लेने के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक महिपाल।ढांडा के निवास पर नाश्ता करने के तुरंत बाद रैली में पहुंचेंगे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक महिपाल ढांडा ने कहा की इस से पहले अनुराग ठाकुर 2012 में पानीपत आए थे।अब 11 वर्षों बाद पानीपत आ रहे है।उन्होंने कहा की अनुराग ठाकुर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। महिपाल ने कहा की आज भारतीयों के लिए व्हाइट हाउस के दरवाजे खुले ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा की भारत गौरवशाली रैली भव्य होगी।लोग नाचते गाते , ढोल नगाड़े बजाते रैली में शामिल होंगे। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की दुनिया के शासनाध्यक्ष कोई मोदी को बॉस बताता है ,कोई ऑटोग्राफ मांगता है।कोई चरण स्पर्श करता है यही भारत का गौरव है। उन्होंने बताया की अभी मोदी अमेरिका के दौरे पर है उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में योगी दिवस पर सभी सदस्यों देशों के साथ योग कर देश का गौरव ऊंचा किया है ।मोदी को अमेरिका भरपूर सम्मान दे रहा है। इसलिए ये रैली रैली ही नहीं बल्कि मोदी के नेतृत्व बढ़ते भारत के गौरव मनाने का उत्सव है।
वार्ता का संचालन जिला भाजपा मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा ने किया।
वार्ता में मुख्य रूप से मेघराज गुप्ता,सुलेख डिडवाडा, ईश कुमार राणा, सुनिल कुमार पर्ढाणा ,कृष्ण आर्य तथा सुनीता गोयल मौजूद थे.

Comments