भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पखवाड़े पर लगातार लगा रही है मेडिकल कैंप
BOL PANIPAT : 26 सितम्बर, भाजपा का मूल ही सेवा ही संगठन है।प्रधानमंत्री मोदी अपने आपको प्रधान सेवक मानते है।इसलिए भाजपा उनके जन्मदिन सेवा पखवाड़ा मना रही है।ये शब्द I जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने वाल्मीकि मोहल्ले में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहे। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की मोदी के जीवन का ध्येय ही मानव सेवा है इसलिए वो आयुष्मान जैसी योजना लेकर आए है।
भाजपा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा जगजीत आहूजा ने कहा की अब भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट के माध्यम से आदर्श एक सोसायटी के सहयोग से 17 सितम्बर से लगातार मेडिकल कैंप लगा रहे है। अब कैंपों में 440 मरीजों की फ्री जांच की गई , दो सौ मरीजों की फ्री शुगर जांच की तथा 353 लोगो को फ्री चश्मे वितरित किए गए।
डा जगजीत आहूजा ने बताया की एक अक्टूबर तक लगातार निशुल्क मेडिकल कैंप लगाते रहेंगे तथा आदर्श एक सोसायटी अपना सहयोग देती रहेगी।

Comments