बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चल रही है भाजपा – डॉ अर्चना गुप्ता
14 अप्रैल को भाजपा धूमधाम से मनाएगी अंबेडकर जयंती ।
घर घर जाकर बाबा साहेब के विचार पहुचाये भाजपा कार्यकर्ता – डॉ अर्चना गुप्ता।
BOL PANIPAT : भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने कार्यालय में 14 अप्रैल बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की 131वीं जन्मजयंती पर भाजपा पानीपत द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमो के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा व महिला कार्यकर्ताओ की बैठक ली।
बैठक में कार्यक्रमो की तैयारियों की समीक्षा की व सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई की घर घर जाकर बाबा साहेब अंबेडकर जी के विचार पहुचाये।
कार्यकर्ताओ से संवाद करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महापुरुषों के विचारों पर चलने वाली पार्टी है।आजादी के अमृत महोत्सव में भाजपा सभी महापुरुषों को नमन कर रही है।आजाद भारत के निर्माण में बाबासाहेब अम्बेडकर जी का विशेष स्थान है।बाबासाहेब अम्बेडकर जी ने भारत का संविधान निर्मित कर हम भारतीयों को रास्ता दिखाया है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 14 अप्रैल को पानीपत के प्रत्येक घर मे जाकर बाबासाहेब के विचारों को लेकर घर घर तक जाएंगे।हर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता बाबासाहेब की जयंती मनाएंगे।
इस अवसर पर कृष्ण छोक्कर,ऋषिपाल रावल,सुनीता गोयल,मीनू शर्मा,मालती अरोड़ा,नीरजा सिंगला ,निशा सिंह, मुकेश सबनम चौधरी, रविंद्र , सुभाष, संजय, संजीव, बिजेंदर्, जगदीश, रोक्की, जय किशन, अक्षय, अमित इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments