किसान पुत्र को उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी घोषित कर किया किसान भाईयो का सम्मान: अर्चना।
BOL PANIPAT : 18 जुलाई,ग्रामीण बंधुओ ने राष्ट्रपति पद प्रत्याशी एक आदि वासी महिला को राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को घोषित करने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता को घेवर खिला व बांटकर राजग के सभी घटकों का धन्यवाद किया। साथ भाजपा नेतृत्व का विशेष आभार व्यक्त किया। इस खुशी को सांझा करने के लिए ग्रामीण बंधु जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता के हुडा स्थित कार्यालय पर पहुंचे। घेवर बांटने के बाद ग्रामीण बंधुओ को सम्बोधित करते हुए डा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबके विश्वास के सिद्धांत को चरितार्थ कर रही है। पहले आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी घोषित किया । अब किसान पुत्र जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी घोषित किया है।
डा अर्चना ने कहा कि जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी घोषित कर प्रधानमंत्री मोदी ने किसान भाई का सम्मान किया है। मोदी जी सदैव इस प्रयास में रहते है किस प्रकार अन्न दाता का भला किया जा सके। मोदी जी किसानों के सबसे बड़े हितैषी है ये इस उम्मीदवारी से प्रमाणित होती है। डा अर्चना ने कहा कि हम इस ऐतिहासिक कदम के लिए राजग व भाजपा नेतृत्व का कोटि कोटि आभार व्यक्त करते ही। डा अर्चना ने कहा कि देश को जगदीप धनखड़ के प्रशासनिक अनुभव व ज्ञान का लाभ मिलेगा। जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने बताया कि जिले भर में। जगदीप धनखड़ को उप राष्ट्रपति पद प्रत्याशी घोषित करने की खुशी में राजग व भाजपा नेतृत्व का आभार जताने का सिलसिला लगातार जारी है। कल भी सभी मंडलों में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई व आज भी मिठाई बांटकर लोग खुशी मना रहे है तथा धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रताप आटा,सुभाष कुहाड़, कुलदीप जांगड़ा, सुनीत गोयल व अनिल त्यागी, सतबीर छोकर, संदीप बैनीवाल, धीरज शर्मा, सुंदर छोकर, चरण सिंह किवना, रामशरण किवान व रणधीर शर्मा5 मोजूद रहे

Comments