बीजेपी ने ईमानदारी व पारदर्शिता से सरकार चलाई. भ्रष्टाचार पर लगाम लगी : प्रमोद विज
-प्रत्याशी भीम गोड़ा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सबकी सुख-समृद्धि की कामना की
BOL PANIPAT: 25 सितंबर। पानीपत शहरी विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया था कि जनता की उम्मीदें खत्म हो गईं थीं। बीजेपी ने ईमानदारी और पारदर्शिता से सरकार चलाई है, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। प्रमोद विज बुधवार को भीम गोड़ा मंदिर में पहुंचे उसके बाद उन्होंने लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया। लोगों ने भाजपा सरकार तीसरी बार के नारे लगाकर व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर सबकी सुख-समृद्धि की कामना की।
भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार विज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास से शुरूआत की है। भाजपा सरकार हर वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी तो यहां तक कर रहे हैं कि पहले अपना घर भरेंगे और फिर रिस्तेदारों का। ऐसी पार्टी के प्रत्याशी हलके की जनता का क्या विकास करेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। लोगों को खुद ही फैसला करना है कि वह किसको वोट देंगे अपना घर भरने वालों को या हर वर्ग के व्यक्ति का विकास करने वाली सरकार को। उन्होंने लोगों से वायदा किया कि तीसरी बार भाजपा सरकार आने पर डबल इंजन की सरकार ओर तीर्व गति से विकास कार्य करेगी। भाजपा सरकार ने इन 10 सालों में हर वर्ग के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जो जनता के लिए वरदान साबित हुई हैं। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि आने वाली 5 अक्तूबर को कमल के बटन पर वोट दें ताकि हलके व प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य निरंतर चलते रहें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय सहगल व राहुल विज सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments