भाजपा ने निकाली बाइक रैली
BOL PANIPAT : समालखा 13 जून, भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया ।आज भाजपा ने एक विशाल बाइक रैली निकाली । बाइक रैली को भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख व समालखा चुनाव प्रभारी राजीव जैन तथा जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता व भाजपा नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना की।बाइक रैली की अगुवाई जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बालिंदर आर्य ने की.
लोगो को भाजपा के समर्थन में वोट करने कि अपील की गई। बाइक रैली में भारत माता की जय , वंदे मातरम व भाजपा जिंदाबाद के नारों से आसमान गुंजाए मान हो रहा था। बाइक रैली समालखा पुल के नीचे से शुरू हो कर भापरा के रास्ते जौरासी रोड , ब्लूजे रोड से होते हुए रेलवे रोड से होते हुए भाजपा कार्यालय रेलवे रोड पर समाप्त हुई इससे रैली में लोगो को भाजपा के पक्ष में वोट करने को कहा गया जिसे से शहर का विकास हो सके.
बाइक रैली की भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलविंदर आर्य के अगुवाई में हुई बाइक रैली में भारी संख्या में बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगन भेदी उद्घोष किया . इस बाइक रैली का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी का विकासशील योजनाओं का प्रचार करना और नगरपालिका समालखा से भाजपा चेयरमैन पद के उम्मीदवार अशोक कुच्छल के साथ-साथ सभी भाजपा के 17 वार्ड के पार्षदों की जीत के लिए भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास और प्रयास के तहत समझा की जनता को जीताने की अपील की गई। इस अवसर मुख्य रूप से शशिकांत कौशिक, विजय जैन , मेघराज गुप्ता, रविंद्र भाटिया, ईश कुमार राणा, दुष्यंत भट्ट, सुनील परदाना, राजेंद्र मदद, प्रदीप उपाध्याय सुमित जागलान , चांद भाटिया , सोमबीर मालिक तथा विक्रांत ककड़ आदि मौजूद थे

Comments