Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


सभी बूथ अध्यक्ष जल्द से जल्द अपनी बूथ समिति गठित करे: सुनीता

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 13, 2022 Tags: , ,

BOL PANIPAT : इसराना 13 मार्च।, सभी बूथ अध्यक्ष शीघ्र अति शीघ्र अपनी अपनी बूथ समिति गठित करे । पार्टी के अधिकतर कार्यक्रम अब बूथ स्तर पर आयोजित किये जाएंगे इसलिय एक मजबूत बूथ समिति का गठन आवश्यक है । ये शब्द भाजपा इसराना मण्डल प्राभारी सुनीता गोयल ने रेस्ट हाउस पर मण्डल पदाधिकारियीं व कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक लेते हुए कहा। सुनीता गोयल ने कार्यकर्ताओं को चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत पर बधाई दी व मिठाई बांटी।

बैठक में पहुंचने पर प्रभारी सुनित गोयल का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि इसराना मण्डल के कर्मठ कार्यकर्ता जल्द ही बूथ समिति गठित कर सूचियों सौंप देंगे।

उन्होंने कहा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जमीन तक लेकर जाए ताकि आम आदमी व पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।। इस मोके पर पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान ,जिला मंत्री सुनील परढ़ाना,जिला कार्यालय अध्यक्ष निशा सिंह, मंडल महामंत्री नीरज रंगा,मंडल उपाध्यक्ष राकेश मालिक,कर्मबीर,मंडल मंत्री अशोक,सन्दीप,मीडिया प्रभारी जसमेर,सह मीडिया प्रभारी विक्की जागलान दिनेश पुठर ऋषिपाल पुठर सुमित ,जगदीश,आज़ाद सिंह,आनंद, सुखबीर ,हरीचंद व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments