Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


पंजाब में भाजपा गठबंधन बनाएगा सरकार :- अमरजीत

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 23, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 23 फरवरी, पंजाब में भाजपा गठबंधन स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगा । पंजाब के जनता चाहती है कि केंद्र व राज्य में एक ही गठबंधन के सरकार ताकि विकास कार्य तेज गति हो इसकी ये तय है कि पंजाब में भाजपा गठबंधन स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगा ये भाजपा प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा व पंजाब के जिला कपूरथला की पल्थ विधानसभा प्राभारी सरदार अमरजीत सिंह कोहली ने पंजाब से चुनाव प्रचार करके व मतदान सम्पन्न होने पर पानीपत लौटने पर कही।

अमरजीत ने कहा कि पंजाब के लोग प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ सबका विकास के दृष्टिकोण से प्रभावित है साथ ही राष्ट्रवादी विचारों से ओत प्रोत है। जिस प्रकार मोदी ने देश का नाम विदेशों में रोशन किया है उसका प्रभाव मतदान पर स्पष्टदिखाई पड़ा। इसलिए पंजाब को भाजपा गठबंधन की स्पष्ट सरकार मिलने वाली है।

अमरजीत ने बताया पल्थ विधानसभा से गठबंधन प्रत्यासी सरदार अमनदीप सिंह गिल सिंह भारी मतों से विजय होंगे। पूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गठबंधन के पक्ष में भारी माहौल था इसलिए गठबंधन प्रत्याशी सरदार अमनदीप सिंह गिल का जितना तय है।

Comments