हरियाणा में भाजपा की लगेगी हैट्रिक : हरपाल ढांडा
-हरपाल ढांडा ने भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा के लिए मांगे वोट
BOL PANIPAT : 2 अक्टूबर। पानीपत ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि हलके की जनता ने संकल्प ले लिया है कि तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनेगी। हलके की जनता भाजपा की नीतियों से खुश है। इसलिए लोगों का इतना प्यार व स्नेह मिल रहा है। वह बुधवार को अुर्जन नगर काबड़ी रोड़ एरिया में पहुंचकर लोगों को संबोधित कर रहे थे। लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
हरपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार तीसरे कार्यकाल में हरियाणा को विकास के आयामों पर लेकर जाने का काम करेगी। भाजपा ने हमेशा हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के सिद्धांत पर चलती आई है। गरीब, कमेरे, किसान के हित में भाजपा सरकार ने अनेक हितकारी निर्णय लिए हैं। जनता ने सबके साथ और सबके विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार को तीसरी बार बनाने का मन बना लिया है। दूसरी पार्टी के बहकावे व लालच में न आएं। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में जो वायदे किए थे दो साल हो गए हैं एक भी वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार ने अपना हर वायदा पूरा किया है। इसलिए भाजपा को वोट देकर उनको जिताने का काम करें। इस बार 5 अक्तूबर को भाजपा को वोट देकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाएं। ताकि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बन सके और प्रदेश में चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता खुश है। तीसरी बार प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने पर 3 गुणा गति से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने आने वाली 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान महीपाल ढांडा को देने की अपील की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व अन्य मौजूद रहे।

Comments