Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


बजट सर्व स्पर्शी व समावेशी- अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 9, 2022 Tags: , , , , ,

ज़िला भाजपा अध्यक्ष ने प्रगतिशील बजट के लिये मुख्यमंत्री का आभार

पानीपत के उधोगों की मुख्यमंत्री ने की चिंता-अर्चना

BOL PANIPAT : 9 मार्च, मुख्यमंत्री मनहोर लाल सफल मुख्यमंत्री के साथ कुशल वित्त मन्त्री भी है ये विधान में प्रगतिशील बजट से साबित होती है। बजट प्रगतिशील व राज्य के विकास कि गति तेज करने वाला है। ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने हुडा स्तिथ कार्यलय से विज्ञप्ति जारी कर बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कही उन्होंने मुख्यमंत्री मनहोर लाल का सर्वस्पर्शी व समावेशी बजट देने के लिए आभार व्यक्त किया ।
डॉ अर्चना ने कहा पी एन जी पर वैट आधा कर पानीपत के उधोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने यही नही पी पी पी मोड़ पर कॉमन बॉयलर लगवाने की घोषणा के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है । बिजली सुधार के लिए रखे हजारो करोड़ रुपये उधोगों को प्रगति पर ले जाएगी ।
डॉ अर्चना ने कहा कि फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र की अवधि तीन वर्ष करके मुख्यमंत्री ने इनपेक्टरी राज के हस्तक्षेप को कम किया है।
पोर्ट तक माल ले जाने पर निर्यातकों को फ्रेट में छूट मिलेगी जिससे निर्यात बढ़ेगा पूरे राज्य विशेषतः पानीपत को लाभ होगा।
डॉ अर्चना ने पानीपत के परिवहन बेड़े में इलेक्ट्रिक बसे शामिल करने पर भी आभार व्यक्त किया व कहा इससे परिवहन सुगम होगा आम आदमी इन्ही बसों में सफर करता है उनका सफर सुगम बनेगा साथ ही पर्यावरण की रक्षा होगी।
लेबर के स्वास्थ्य जांच के लिए हाइजीन लेबोरेटरी बनना लेबर के बच्चों के लिये बजट रखना ये सरकार कि गरीब व्यक्ति के लिए संवेदना दर्शाता है।
डॉ अर्चना ने कहा महिला दिवस पेश बजट में दूसरी बार मातृत्व प्राप्त करने पर 5000 रुपये का प्रावधन महिलाओं को उपहार है।बेटियां के लिये सारथी योजना ये सब महिला विकास के कदम है।।
जबकि आवास मिले 75 नए सेक्टर बनाये जाएंगे।
खेलो इंडिया युथ गेम्स के आयोजन के लिए 250 करोड़ रखे।साथ ही पायलट कि ट्रेनिंग के लिये 11 नए एयर क्राफ्ट खरीदे जाएंगे।
डॉ अर्चना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अन्नदाता किसान को भी सम्मान दिया उसके लघु,मद्यम कृषि ऋण का ब्याज व जुर्माना माफ करने का एलान किया है।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 100 क्लस्टर बनाने की घोषणा की।बाजरे की ब्रांडिंग के लिए 50 करोड़ का प्रावधान व मोटे अनाज पर अनुसंधान केंद्र खोलना अन्नदाता के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा।
अंत्योदय परिवारों में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सामुहिक शेड की घोषणा मुख्यमंत्री के गरीब आदमी के प्रति सवेंदनशील रवैया दिखता है।
डॉ अर्चना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में स्वास्थ पर भी अपना पूरा पूरा ध्यान रखा बड़े गांवो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज़िला परिषद व शहरों में नगरपालिका के अधीन चलेंगे ताकि सही देख रेख हो सके । हर उपमंडल के अस्पताल को 100 बेड के अस्पताल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।विशेषज्ञ चिकित्सक को अलग कैडर मिलेगा।बड़े गांवो व नगरपालिका में अस्पताल बनाने के लिये 2 फीसद ब्याज पर ऋण मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री ने मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या 138 से बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा इस बजट में हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है । ये बजट राज्य के चुंहुमुखी विकास को पंख लगाए का । इस अंत्योदय आधारित बजट के लिये मुख्यमंत्री जी का बहुत बहुत आभारप्रकट करते है।

Comments