Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा सभी 16 मंडलों की कार्यकारिणी बैठक एक ही दिन में सफलतापूर्वक संपन्न।

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मई , भाजपा ने अपने सभी 16 मंडलों की कार्यकारिणी बैठक एक दिन में सम्पन्न कर इतिहास रच दिया है।बैठको को जिला भाजपा अध्यक्ष, विधायकों तथा मंडल पालकों ने संबोधित किया । बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्षों ने की  तथा विगत मंडल कार्यकारिणी बैठक के बाद आज तक के मंडल में हुए कार्यों के बारे प्रस्तुति दी।मंडल प्रभारियों ने बैठक का व्रत लिया।
बैठक में  21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया गया तथा 23 जून को जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान पर उनके योगदान को याद करने को कहा गया। 25 जून को मन की बात कार्यक्रम भारी संख्या में लोगों के साथ सुनने का भी आग्रह किया गया साथ ही आपातकाल पर चर्चा करने को भी कार्यकर्ताओं को कहा गया।
बैठक मे अल्पकालीन विस्तारकों का परिचय कराया गया साथ उनके कामकाज संबंधी चर्चा की गई। पन्ना संरचना तथा पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित करने पर भी गहन चर्चाएं हुए।
बैठक का प्रारंभ भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान वंदे मातरम् तथा भारत माता के नारे गुंजाए मान रहे तथा राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।
बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अम्बाला लोक सभा क्षेत्र से सांसद रतन लाल कटारिया के  निधन पर शोक प्रस्ताव लाए गए तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुई।जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में  पिछले 9 वर्षों में  भारत  विश्व गुरु बनने की ओर तेजी  व मजबूती से बढ़ा है।  आज विश्व भारत के नेतृत्व में आगे बढ़ने को आतुर है। क्वाड देशों के समूह में भारत मजबूती के साथ खड़ा है। पर्यावरण संरक्षण के मामले में भारत विश्व  नेतृत्व कर रहा । डा अर्चना ने आगे कहा कि  यूक्रेन रूस के युद्ध में दुनिया भारत पर आशा लगाए बैठी  है।जी ट्वेंटी की अध्यक्षता मिलना देश के लिए गौरव की बात है।मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष मोटे अनाज का वर्ष घोषित करना नए कीर्तिमान भारत का परिचय है। डा अर्चना ने आगे कहा की ये मोदी ही है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस करा भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का शंखनाद किया है। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की
मोदी ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल जहां एक और दृढ़ राजनैतिक इच्छा शक्ति  प्रदर्शित की है वही सेनाओं को मजबूत किया है। सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक करके  भारत की मजबूत राजनीतिक  इच्छाशक्ति तथा भारत की सेना की मजबूत ताकत का अहसास कराया।मोदी राफेल , चिनुक  तथा अपाचे जैसे लड़ाकू विमान देकर तथा अत्य आधुनिक साजो सामान से लैस कर सेना को मजबूत किया । कंबाइन कमांड थियेटर चीफ ऑफ डिफेंस नियुक्त कर सेना का मनोबल बढ़ाया है। वर्षों से लटकी पड़ी योजना वन रैंक वन पेंशन योजना लागू कर पूर्व सैनिकों का भी मान सम्मान बढ़ाया है। डा अर्चना ने कहा की
मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों विदेश मंत्रालय के द्वार आम आदमी के लिए 24 घंटो खुले रहते है भारतीय नागरिक कही भी संकट में फंसे हो वहा से तुरंत सुरक्षित निकाल कर लाया जाता है।यमन,यूक्रेन तथा अफगानिस्तान जैसे संकटग्रस्त देशी से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल तथा हाल ही में सूडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालकर मोदी ने भारत की बढ़ती शक्ति का लोहा मनवाया। डा अर्चना ने कहा कि मोदी ने आयुष्मान योजना लाकर तथा जन औषधि केंद्र खोल , दिल पड़ने वाले स्टंट सस्ते कर , सर्जिकल सामान सस्ते कर तथा दवाइयों के दाम नियंत्रित कर ,नए एम्स खोल कर,नए नए मेडिकल कॉलेज खोल तथा एम एम बी बी एस , एम डी तथा एम एस की सीट बढ़ा कर देश हर नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता की है। डा अर्चना ने कहा कि मोदी ने अपने कार्यकाल में धारा 370 हटा कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय करने के साथ ही ,मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त कर तथा राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर ऐतिहासिक काम किए है।
दिव्य काशी भव्य काशी। उज्जैन महाकाल कॉरिडोर तथा केदारनाथ धाम का विकास कर भारत की  विरासत व आस्था का सम्मान किया है। डा अर्चना ने कहा कि हर घर नल से जल ,जीवन ज्योति योजना,अटल पेंशन योजना आम आदमी का जीवन आसान बनाया है। हर घर शौचालय तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, सेल्फ हेल्प ग्रुप ,तथा सैनिकों स्कूलों के द्वार लड़कियों के लिए खोल कर महिलाओं का  सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
वंदे भारत ट्रेन चला ,हवाई यात्रा सस्ती कर आम आदमी का जीवन इन वर्षी में सुगम बना है।
नई शिक्षा लागू करने की इच्छा शक्ति रखना, आई आई टी तथा आई आई एम की संख्या भी इन वर्षों में बढ़ी है। डा अर्चना ने कहा कि स्टार्टअप को बढ़ावा मिला है।
अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में ही मोदी ने भारत को पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दी तथा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की और भारत तेजी से अग्रसर है। कोरोना काल में मोदी ने कमाल का प्रबंधन  कर पूरे विश्व में भारत का लोहा मनवाया। जब दुनिया की बड़ी बड़ी अर्थव्यवस्थाएं चरमरा गई थी तब भारत मजबूती से खड़ा देश का जन व धन दोनो बचा पाया। जब विकसित देश कोरोना के एक वैक्सीन बनाने की जद्दोजहद  लगे पड़े थे मोदी के नेतृत्व के कारण भारत 2 वैक्सीन बनाने में कामयाब रहा। मोदी के कारण ही पूरे देश को मुफ्त कोरोना रोधी टीके लगाए गए। मोदी ने कोरोना काल में गरीब आदमी के का चूल्हा कैसे चले इसकी चिंता की प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगो की मुफ्त अनाज मुहैया करवाए साथ ही जन धन खातों में 500 रुपया के राशि भी भेजी। डा अर्चना ने कहा की
मोदी ने अपने कार्यकाल में किसान व कृषि का बखूबी ध्यान रखा इतिहास में पहली बार उर्वरकों डी ए पी के दाम 2015 घटाए थे।  गत वर्षों में भी जब पूरे विश्व में डी ए पी के दाम बढ़े मोदी ने सब्सिडी बढ़ा कर अन्नदाता को इस भार से मुक्त रखा, सॉइल हेल्थ कार्ड बनाए । किसान व कृषि कल्याण के लिए इस बार बजट में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है।
दलहन व तिलहन के समर्थन मूल्यों में कई गुना बढ़ोतरी कर किसान को समृद्ध बनाने का सार्थक प्रयास किया है।
किसान भाईयो को मंडिया भी इन फसलों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। फसलों की ब्रांडिंग के लिए  अलग से बजट में प्रावधान किया है।किसान भाइयों को किसान संघ बना कर कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए भारी सब्सिडी का प्रावधान मोदी ने किए। डा अर्चना ने कहा
किसी देश का विकास उस देश के आधारभूत ढांचे पर निर्भर करता है। मोदी ने अपने कार्यकाल में सड़कों तथा हाईवे का जाल बिछा दिया है।नॉर्थ ईस्ट में चीनी बॉर्डर पर सड़को जाल तथा हवाई पट्टियों बना दी गई है वर्षो से लटकी पड़ी अटल टनल का निर्माण पूरा करा देश की रक्षा सुरक्षा को मजबूत किया।

Comments