Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जिले भर में चला भाजपा का जन संपर्क अभियान।

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :26 मई । प्रधानमंत्री मोदी ने आठ साल के अपने जन सेवा काल में मां भारती के गौरव को विश्व में बढ़ाया। आज पूरा विश्व भारत की और आशा भरी नजरों से देखा है। पर्यावरण संरक्षण में कार्बन उत्सर्जन कटौती भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। रूस यूक्रेन युद्ध में भारत ने अपनी बढ़ती हैसियत का आभास दुनिया को कराया हैं। आपरेशन गंगा के तहत अपने ही देश के ही नही अपितु अन्य देशों के छात्रों को निकाल लाए। कुछ दिन पहले अफगानिस्तान से सभी भारतीयों के साथ साथ गुरु ग्रंथ साहिब को भी सुरक्षित निकाला।2015 में यमन से भी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला। ये सब मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम हैं ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य चलाए जा रहे सेवा के आठ साल 100 से संपर्क अभियान तहत बूथ नंबर 151 पर जन संपर्क अभियान चलाते हुऐ कहे।

डा अर्चना ने इस अवसर पर बुक लेट का वितरण किया जिसमे मोदी के द्वारा चलाई जा रही जन हित की योजनाओं का जिक्र ह ताकि आम जन उन योजनाओं का लाभ ले सके। डा अर्चना ने कहा अपने आठ साल के सेवा काल में मन्यामार में घुस कर आतंकवादियों को मरना, सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक करना, 21 जून योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करवाना , मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाना , धारा 370 व 35ए हटाना, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करवाना सब मां भारती का गौरव बढ़ने वाला है। क्वाड समूह में अग्रिम भूमिका निभाना भी मोदी के करिश्माई नेतृत्व का परिणाम है। डा अर्चना ने कहा जन्हा प्रधान मोदी ने भारत का गौरव बढ़ाया वन्ही विकास के भी नए नए आयाम गढ़े पूरे देश में हाइवेज का जाल बिछाया, बिजली उत्पादन बढ़ाया, सौर ऊर्जा की बढ़ावा दिया।

चीन की सीमा पर सड़को ब हवाई पट्टियों बना वा अटल टनल बना देश की बढ़ती ताकत अहसास कार्य व देश की सुरक्षा पुख्ता की। वन रैंक वन पेंशन लागू कर पूर्व सैनिकों का सम्मान बढ़ाया। सेना को अपाचे, चिकनू व राफेल से सुसज्जित किया। डा अर्चना ने कहा प्रधान मंत्री मोदी ने आठ साल में अंतोदय के सिद्धांत को धरातल पर उतरा, जन धन योजन, उज्जवला योजना , प्रधान मंत्री बीमायोजना, जीवनज्योति बीमा योजना ब आयुष्मान योजना सब अंतोदय की योजना है ताकि गरीब आदमी का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा सके। डा अर्चना ने बताया स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू कर किसान भाई के हित में बहुत बड़ा काम किया है।

डा अर्चना ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है । उन्होंने कहा की मोदी जी लंबे समय तक देश की सेवा करे ताकि देश विश्व गुरु बन सके। डा अर्चना ने प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिला वासियों को बधाई वी शुभकामनाएं दी। जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने बताया पूरे जिले में सेवा के आठ साल सौ से संपर्क अभियान चलाया गया। सभी मंडल के बूथों पर संपर्क आभियान चलाया गया जिसमे बुक लेट बांटी गई व जनहित की योजनाओं के प्रति जागृत किया गया।

Comments