सांसद संजय भाटिया ने नूह में हुई डीएसपी की हत्या को बेहद दु:खद बताया
BOL PANIPAT : 20 जुलाई- करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने गत दिवस नूह में हुई डीएसपी की हत्या को बेहद दु:खद बताया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल लाल, गृह मंत्री अनिल विज ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है। पुलिस विभाग ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित आरोपियों में से एक का एनकाउंटर किया है और एक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Comments