Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


खण्ड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह और उपप्रधानाचार्य राममेहर ने किया सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का शुभारम्भ.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 9, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 9 जनवरी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैम्प का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह और उपप्रधानाचार्य राममेहर ने किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में मानव सेवा सर्वोपरि है। हम सबको जन कल्याण के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय सेवा योजना एनएसएस से बच्चों में सेवा भावना जागृत होती है। यह भावना आगे चलकर जीवन में काम आती है।
उपप्रधानाचार्य राममेहर ने खण्ड शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह का विद्यालय की ओर से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रवक्ता सज्जन सिंह ने बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया और बताया कि जब भी कोई आपदा आती है तो एनएसएस के स्वयं सेवकों का काफी योगदान रहता है। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम इन्चार्ज प्रवीन कुमार, अनील रोहिल्ला, दीपक मित्तल व अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।

Comments