Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बुढ़ापा पैंशन व अन्य दो योजनाओं के लाभार्थीयों को स्वीकृति पत्र व अधिकार पत्र मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 30, 2024 Tags: ,

BOL PANIPAT, 30 जून। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि स्थानीय अनाज मण्डी में नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन वितरण कार्यक्रम के तहत आयोजित किए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बुढ़ापा पैंशन व अन्य दो योजनाओं के लाभार्थीयों को स्वीकृति पत्र व अधिकार पत्र मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए। जिन महिलाओं व पुरूषों को इन योजनाओं का लाभ मिला उनमें बुढ़ापा पैंशन में मोहनलाल, सतपाल सिंह, रणधीर सिंह, रामकुमार, हरज्ञान, बलवान, जरनैल, राम नरेश, राजबीर, भीम सैन, महावीर, राजबीर, दलीप के अलावा दिव्यांग पैंशन में महावीर व विधवा पैंशन में पार्वती, विजय बाला के नाम प्रमुख थे। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ लेने वालों में रामकुमार, प्रेम सिंह, माया देवी, अनील, जगबीर, संजय, नरेन्द्र, छोटी, माईराम, लख्मी के नाम प्रमुख है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवास नवीनिकरण योजना का लाभ लेने वालों में पूजा, शकुंतला, मुकेश, रानो, कमलेख, छोटी व अनिता के नाम प्रमुख हैं।

Comments