रक्तदान: महादान, रक्तदान में रचा गया नया इतिहास, गर्मी के बावजूद भी युवाओं में रहा भारी उत्साह, 411 युवाओ ने यूनिट रक्तदान किया।
-श्री सिद्ध बाबा काशीगिरी मंदिर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
BOL PANIPAT । सनौली रोड स्थित श्री सिद्ध बाबा काशीगिरी मंदिर में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। “रक्तदान-महादान” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्था के प्रधान वैभव बत्रा (विक्की) ने बताया कि रक्तदान सुबह 9:00 बजे शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चला। इस रक्तदान का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्त एकत्रित करना था। विधायक प्रमोद विज, पूर्व विधायक पति सुरेन्द्र रेवड़ी, कांग्रेसी नेता मुकेश टुटेजा, कोमल सैनी मेयर, युवा नेता राहुल विज, चांद भाटिया, आर्य सुरेश मालिक, सरदार बलजीत सिंह, दुष्यंत भट्ट, वेद पाराशर, अशोक कटारिया, मोनू नारंग, योगेश शर्मा, चेतन तनेजा, कमल अरोड़ा सभी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा, “रक्तदान वास्तव में महादान है, क्योंकि आपका रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।” मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि यह संस्था पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रही है। समाज के प्रति संस्था का यह समर्पण और निरंतरता अन्य संगठनों के लिए भी एक प्रेरणा पुंज है। दयानंद सरस्वती महाराज मुरथल वाले, ऋषिकेश से महंत लोकेश दास, महामंडलेश्वर अरुण दास महाराज हरिद्वार, ब्रह्म ऋषि महाराज पानीपत वाले विषय रूप से मौजूद रहे।
संस्था के प्रधान वैभव बत्रा (विक्की) ने बताया कि सेवा और परोपकार के जज्बे के आगे संस्था द्वारा निर्धारित किया गया लक्ष्य भी बौना साबित हुआ। संस्था ने इस शिविर के लिए 411 यूनिट रक्त एकत्रित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा था, लेकिन रक्तदाताओं के अभूतपूर्व उत्साह ने इस आंकड़े को न केवल पार किया, बल्कि एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
शिविर के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता की भावना बढ़ती है और हम आपातकालीन स्थिति में अनमोल जिंदगियां बचाने में सक्षम हो पाते हैं।
इस अवसर पर टीम के सदस्य अभिषेक चुग, सागर खुराना, मनोज डुडेजा, तरुण छोकरा, सचिन गंभीर, अमित आहूजा, अखिलेश मेहंदीराता, हेमंत शर्मा, गौरव चुग, हीरा मनचंदा, चिमन गुलाटी, हिमांशु शर्मा, जगदीश बत्रा, निशांत सोनी, आशीष रावल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सोसाइटी के प्रधान विक्की बत्रा ने बताया कि एक लाइन जोड़ने है सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रखी गई और रक्तदाताओं का विशेष सेहत का ध्यान रखते हुए फ्रेस जूस, गुलुकोस, एक्ट्रॉल लिक्विड पे पदार्थों की व्यवस्था की गई ताकि खून देकर शरीर में कमजोरी महसूस ना हो। शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्था ने संकल्प लिया है कि भविष्य में इस तरह के और भी बड़े आयोजन किए जाएंगे।

Comments