Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने मनाया  13 वां  स्थापना दिवस

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 9, 2023 Tags: , , ,

-23 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित  कर मनाया 13 वां  स्थापना दिवस
-ब्यूटी पार्लर के 23 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये

BOL PANIPAT : 9  सितंबर 2023 , जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का 13  वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
13  वां स्थापना दिवस पर  संस्थान में सांस्कृतिक गतिविधयो की साथ  23 महिला   परीक्षार्थियों को मुख्य अतिथि तुला राम , जिला अग्रणी प्रबंधक  व विशिष्ट अतिथि गांव सिवाह से जिला पंचायत समिति के मेंबर बिजेन्द्र कादियान  विशेष अतिथि हरयाणवी कलाकार पी० के बॉस व  पंचायत मेंबर शेर सिंह  के  हाथों प्रमाण पत्र वितरित किये गए।  हरयाणवी कलाकार पी० के बॉस ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और साथ में बच्चो ने हरयाणवी कला में प्रस्तुति देते हुए सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।  

संस्थान के सहायक  अनिल  मलिक द्वारा मंच संचालन करते हुए संस्थान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और बताया कि संस्थान में 61 प्रकार के कोर्स निशुल्क करवाए जाते हैं उन्होंने  बताया की पानीपत संस्थान की स्थापना 9 सितम्बर 2010 में हुए थी और अभी तक संस्थान में 353  बैच चले है जिन में 8389   परीक्षार्थियों  को प्रशिक्षण दिया गया है

संस्थान में आए मुख्य अतिथि तुला राम , जिला अग्रणी प्रबंधक  द्वारा संस्थान की सराहना की गई वह  बताया गया कि पानीपत संस्थान सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहा उन्होंने संस्थान में कार्य कर रहे हैं निदेशक  नीरज मंडल जी , सहायक राजकुमार जी ,अनिल जी , की प्रशंसा करते हुए  कहा की संस्था को बुलंदियों तक ले जाने में स्टाफ काफी अच्छा कार्य कर रहा है

परीक्षार्थियों  को सम्बोधित करते निदेशक नीरज मंडल   ने कहा की महिलाएं हों या पुरुष, आज सभी अपने सुंदर लुक के प्रति सजग नजर आते हैं। खूबसूरत बनने की उनकी ललक को अंजाम दे रहे हैं ब्यूटी पार्लर। जब सभी खूबसूरत नजर आना चाहते हैं तो निश्चित तौर पर ब्यूटी पार्लर और ब्यूटीशियन का काम भी बड़े पैमाने पर होगा ही। यही वजह है कि ब्यूटीशियन की मांग तेजी से बढ़ रही है। आज के फलते-फूलते स्वरोजगारों पर अगर नजर डालें, तो ब्यूटी पार्लर का काम उनमें अलग ही चमकता नजर आएगा। जहां तक ब्यूटीशियन बनने की बात है, तो ब्यूटीशियन बनना बहुत आसान है, लेकिन एक अच्छा ब्यूटीशियन बनने के लिए आपको प्रशिक्षण से लेकर अच्छी रुचि और अपने को अपडेट रखने की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा ब्यूटीशियन को डिजाइनिंग के हिसाब से सामने वाले को सजाने-संवारने का जितना अनुभव होगा, उसका काम और नाम भी उतना ही होगा।उन्होने लड़कियो पर बोलते हुए कहा की लडकीय किसी भी क्षत्र मे पीछे नहीं है लड़कियो को आत्मविसवासी ओर सावलमभी बनना चाहिए ।

विशिष्ट अतिथि  बिजेन्द्र कादियान ने  परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की आज देश में बेरोजगारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। व्यवसाय एवं रोजगार परक शिक्षा को अपनाकर व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है और देश तथा समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के आर्थिक विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना एवं कई प्रकार की स्वराज एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण देना इस संस्थान  का मुख्य उद्देश्य है। कृषि उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में भिन्न-भिन्न प्रकार का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाता है उन्होंने बैंक से सम्बंधित स्कीमों पर बोलते हुए सभी से आह्वान किया की सभी 20 रुपये और 436 रुपए वाला बीमा जरूर करवाए  

इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक तुला राम, हरियाणवी कलाकार पी० के बॉस , पंचायत समिति के मेंबर बिजेंद्र कादियान , पंचायत मेंबर शेर सिंह , संस्थान   के निदेशक नीरज मंडल , सहायक राजकुमार कादियान, अनिल मलिक , फोटोग्राफर मंगल व परीक्षार्थी मौजूद रहे। 

Comments