Sunday, October 11, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में रुख़्सत कार्यक्रम का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 1, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में कला संकाय की ओर से रुख़्सत कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का सुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया |

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आई. बी. कॉलेज अपने मानवीय मूल्यों एवं संस्कारों के कारण जाना जाता रहा है और मुझे विश्वास है आप सदैव ही अपने कॉलेज की परम्पराओं का अनुसरण करेंगे | कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. शर्मिला यादव ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अनंत शुभकामनाएं दी | विद्यार्थियों ने इस आयोजन में भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे सामूहिक नृत्य, गायन, रैंप वॉक गेम्स आदि उत्साह से भाग लिया | हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाते हुए अपना अनुभव भी साँझा किया |  आज का दिन भावुक होते हुए भी सुखद अहसास वाला रहा क्योंकि महाविद्यालय से विदाई लेते वक्त आत्मीयता का भाव विद्यार्थियों की आंखों में दिखाई दिया | यह हम सभी शिक्षकगण के लिए सम्मान क्षण रहा | पार्टी में मिस फेयरवेल तन्नु शर्मा एवं मिस्टर फेयरवेल बिट्टू रहा |महाविद्यालय से डॉ. रामेश्वरदास, डॉ. किरण मदान, डॉ. नीलम, डॉ. सीमा, प्रो. सोनिया, डॉ. प्रवीण, डॉ. कनक शर्मा, डॉ. जोगेश, डॉ. राजेश, डॉ. स्वाति पूनिया, प्रो. हिमांशी, प्रो. खुशबू, डॉ. अंजली, डॉ. मधु शर्मा , प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. सोनम, प्रो. सोनिया वर्मा, प्रो. मंजू नरवाल, प्रो. मंजू चंद, प्रो. मनीष, प्रो. राहुल, प्रो. रवि, प्रो. कोमल, प्रो. अंशिका एवं सभी शिक्षक गण उस कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

Comments