Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


गुर्जर व राजपूत दोनों समुदाय भाई भाई हैं : राणा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at July 28, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा व युवा गुर्जर महासभा के प्रधान कुशल पाल चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि जल्द ही पानीपत राजपूत धर्मशाला में राजपूत व गुर्जर समाज की एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य रुप से गुर्जर समाज की ओर से पूर्व सरपंच जिले सिंह रावल काबड़ी व मोहकम सिंह छोकर और गांव काबड़ी के नंबरदार राजेंद्र सिंह रावल और बापौली के सरपंच शिव कुमार रावल व राजपूत सभा के प्रधान नरेंद्र राणा मैनेजर वीरेंद्र राणा एडवोकेट आनंदपाल राणा राजकुमार राणा युवा सभा के प्रधान पिंटू राणा व समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति इकट्ठा होकर के दोनों समाजों को संदेश देने का कार्य करेंगे और पानीपत जिले व पूरे प्रदेश में जाकर के युवाओं को संदेश देंगे कि गुर्जर व राजपूत दोनों समुदाय भाई भाई हैं हम एक ही पेड़ की दो टहनियां हैं कुछ असामाजिक तत्व जो कि सरकार में बैठे हैं और सरकार के इशारे पर दोनों समाजों में फूट करवा करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं ऐसे लोगों से हमारे को सावधान रहना होगा सतपाल राणा ने कहा है कि हमारे को गुजरी माता पन्ना धाय का इतिहास भी याद रखना चाहिए जिसने अपने नवजात बच्चे की बलि राजपूतों की आन बान और शान के लिए कुर्बान कर दी और हमारे इतिहास को बचाने का कार्य किया इसलिए हमारे को दोनों समाज के लोगों से अपील है कि वह शांति बनाए रखें और किसी के बहकावे में आकर के भाईचारे को तोड़ने का कार्य न करें राणा ने कहा है कि बीजेपी सरकार फूट डालो की नीति पर चल रही है सरकार चाहती है कि राजपूत तो हमारे अंधभक्त हैं ही हम गुर्जरों को भी अंध भगत बना करके साधने का कार्य करें इस चाल को हमारे दोनों समुदायों को समझना होगा और शांति बनाकर के पूरे हरियाणा के एक सदभावना कमेटी का गठन करके उसमें दोनों समाजों की समस्याओं को रख कर के समाधान करने का प्रयास करना होगा राणा ने कहा है कि महापुरुष कभी एक कौम और एक बिरादरी में ना बंध करके सर्व समाज के होते हैं इसीलिए हमारे को दोनों समाजों को इकट्ठा करके आगे चलने की रणनीति बनानी होगी ताकि हमारा भाईचारा कायम रह सके

Comments