Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ऑटो में बुजुर्ग महिला के बैग से पर्स चोरी करने वाली दोनों आरोपी महिलाए गिरफ्तार. 20 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 अप्रैल 2023, सीआईए टू की टीम ने अप्रैल 2022 में पानीपत बस स्टेंड से घर जाने के लिए ऑटों में बैठी बुजुर्ग महिला के बैग से पर्स चोरी करने वाली दोनों महिलाओं को वीरवार बाद दोपहर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिलाओं की पहचान राधा पत्नी श्याम निवासी महाबीर कॉलोनी व राजेश्वरी पत्नी गणेश निवासी खन्ना पीपरी नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम वीरवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर संजय चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म की दो महिलाएं महाबीर कॉलोनी में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रही है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने सिपाही प्रियंका को टीम में शामिल कर मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी महिलाओं को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राधा पत्नी श्याम निवासी महाबीर कॉलोनी व राजेश्वरी पत्नी गणेश निवासी खन्ना पीपरी नागपुर महाराष्ट्र के रूप में बताई। पुलिस टीम सख्ती से पूछताछ की तो दोनों आरोपी महिलाओं ने अप्रैल 2022 में पानीपत बस स्टेंड के बाहर से ऑटो में बैठी एक बुजुर्ग महिला के बैग से पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पर्स में 40 हजार रूपए व अन्य जरूरी कागजात थे। वारदात बारे थाना शहर में फुला रानी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद निवासी मौहर सिंह चौक पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी राजेश्वरी आरोपी राधा की भतीजी है। दोनों आरोपी महिलाएं वारदात को अंजाम देने कि फिराक में कमरे से पैदल पानीपत बस स्टेंड पर आकर बाहर खड़े एक ऑटो में वार्ड 11 में जाने के लिए बैठ गई। वही से एक बुजुर्ग महिला ऑटो में उनके पास आकर बैठ गई, महिला के पास बैग था। आरोपी राधा ने महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और आरोपी राजेश्वरी ने महिला के बैग से पर्स चोरी कर लिया। महिला के उतरने के बाद थोड़ा आगे जाकर दोनों आरोपी महिलाएं ऑटो से उतर गई थी।

इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया की दोनों आरोपी महिलाओं ने चोरी किये 40 हजार रूपए में से 20 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 20 हजार रूपए दोनों आरोपी महिलाओं के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपी महिलाओं को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना शहर में फुला रानी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा प्रसाद निवासी मौहर सिंह चौक पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा विपिन दिल्ली में रहता है। बेटे विपिन से मिलने के लिए वह दिल्ली गई हुई थी। 25 अप्रैल 2022 को बेटे से मिलकर वापिस पानीपत घर आ रही थी। साय करीब 6 बजे पानीपत बस स्टैंड पर उतर कर घर जाने के लिए बस स्टैंड के बाहर से ऑटो में बैठ गई। ऑटो में दो महिलाएं पहले से बैठी हुई थी। उसने घर पहुँचकर अपना बैग चैक किया तो पर्स नही मिला। पर्स में 40 हजार रूपए, पैन कार्ड, आधार कार्ड व पति का मत्यु प्रमाण पत्र था। उसको शक है कि ऑटो में साईड में बैठी अज्ञात दोनों महिलाओं ने उसका पर्स चोरी किया है। फुला रानी की शिकायत पर थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी महिलाओं की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments