Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


बैडमिंटन टूर्नामेंट में राधाकृष्णन सदन के लड़कों और टैगोर सदन की लड़कियों ने जीती बाजी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 19, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल में खेलों को बढ़ावा देते हुए अंतरसद‌नीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । टूर्नामेंट में नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राधाकृष्णन सदन से प्रिंस, पीयूष और अनुराग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । टैगोर सदन से लक्ष्य मूसद्दक  और रुहन ने दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में टैगोर सदन से सुरभि और अनन्या प्रथम स्थान पर रही । वहीं टेरेसा सदन से नमन और एंजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, मैनेजर बलराम शर्मा, खेल प्रशिक्षक दीपक, सुमिता और संदीप उपस्थित रहे ।

अंत में प्रधानाचार्य ऋतु सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थी के जीवन के अभिन्न अंग है । इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को बढ़-चढ़कर खेलों में भाग लेना चाहिए ताकि उसका बौद्धिक व शारीरिक विकास हो सके।

Comments