ब्रह्माकुमारीज ने पानीपत शहर में किया महाशिवरात्रि पर्व मनाने का आगाज
BOL PANIPAT : 20 फरवरी, हर वर्ष कई दिनों पहले ही संस्था द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाना शुरू कर दिया जाता है। इसी के चलते आज सेक्टर-12 स्थित ओमशान्ति भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ओम शांति भवन संचालिका बीके सुनीता बहन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया।
बतौर मुख्य मुक्ता ज्ञान मानसरोवर निदेशक बीके भारत भूषण ने कहा कि निराकार परमात्मा शिव की याद से ही मुक्ति और जीवन मुक्ति मिलती है। इसलिए भारतीय संस्कृति में महाशिवरात्रि पर्व को विशेष त्योहारों में माना जाता। बी.के. सुनीता बहन ने बताया कि परमात्मा शिव ज्योति बिंदु रूप हैं और ज्ञान के सागर हैं। यह शिवरात्रि का त्योहार अज्ञान के अधंकार की रात्रि को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश लाने का यादगाार पर्व है।

बीके बहन ने आगे कहा हम सभी को इस पावन पर्व पर अपने मन के अन्दर व समाज में फैली कुरितीयों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर सिरसा से आये मशहूर गायक बीके ऋषि ने शिव परमात्मा की महिमा के दिव्य भजन सुनाकर सभा को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ मे बाल मंडली द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी
बी के ज्योति बहन और स्मृति बहन ने महाशिवरात्रि की एडवांस शुभकामना देते हुए सेवाकेन्द्र पर आये सभी अतिथियों का शब्दों के माध्यम से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया. मंच संचालन बीके शिवानी बहन ने किया

Comments