वोटर्स को पंपलेट बांटकर उनको अपने वोट की महत्ता व अनिवार्य मतदान के बारे में जानकारी दी
BOL PANIPAT : 19 फरवरी-उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान के आदेशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में ” मेरा मत ,मेरा भविष्य एवम एक वोट का महत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए जिला विज्ञान विषेषज्ञ सह प्रवक्ता रसायन विज्ञान डॉ हितेश चन्द्र शर्मा ने शनिवार ग्रामीण ,किसान ,मजदूर वरिष्ठ नागरिक, महिलाए एवम युवा वोटर्स को पंपलेट बांटकर उनको अपने वोट की महत्ता व अनिवार्य मतदान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंन जागरूकता अभियान की पूर्ण सक्रियता हेतु भारत निर्वाचन आयोग की मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला निर्वाचन विभाग पानीपत के तत्वावधान में पांच प्रकार की प्रतियोगिताएं क्विज, सॉन्ग, वीडियो बनाना,पोस्टर बनाना एवम स्लोगन लिखना आदि सभी आयु वर्ग के शैक्षणिक,व्यवसायिक, एवम आत्मनिर्भर सभी प्रकार के लोगो के लिए कराई जा रही है। इस प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 15 मार्च है ।
डा शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता को हम मोबाइल के माध्यम से भी आनलाइन कर सकते है । बेहद आकर्षक सभी वर्गो के लिए अलग अलग प्रथम द्वितीय, तृतीय एवम सांत्वना पुरस्कार जिनकी राशि लाखों रुपए में है । जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार ने सभी प्रधानाचार्य से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेकर एक एक वोट का महत्व पर सभी विद्यालयों से अधिक से अधिक बच्चे एवम अध्यापक अध्यापिकाओं से भाग लेने की अपील की ताकि स्वस्थ लोकतंत्र में वोटर्स अपनी विशेष भूमिका अदा कर सकें।निर्वाचन विभाग की ओर से कमल ने जानकारी देते हुए बताया की विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए लाखो रुपए जीतने के साथ भारत निर्वाचन विभाग का अति महत्वपूर्ण ई प्रमाण पत्र राष्ट्रीय स्तर का प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है। साथ ही जिला प्रशासन ,शिक्षा विभाग एवम जिले का गौरव बढ़ाने का राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन मौका है । इ अवसर पर सुभाष मेंबर , रामफल, अन्नू,सुनीता आदि मौजूद रहे ।

Comments