Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 26, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन द्वितीय और जीवीएम सनौली रोड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल और गुरु ब्रह्मानंद स्कूल उंटला को संयुक्त रूप से योग के लिए और डीएवी थर्मल स्कूल को घुड़सवारी के लिए भी पुरस्कार प्रदान किया गया।
    परेड में पहला स्थान सैकेंड प्लाटून हरियाणा पुलिस महिला टुकड़ी रही वहीं द्वितीय स्थान हरियाणा पुलिस की पुलिस टुकड़ी ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान एनसीसी ब्वायज ने प्राप्त किया।
झांकियों में पहला स्थान शुगर मिल, द्वितीय स्थान वन विभाग और तृतीय स्थान स्वास्थ्य विभाग की झांकी ने प्राप्त किया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कुल 19 विभागों की झांकियों ने अपना प्रदर्शन किया जिनमें से उक्त टीमों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Comments