Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


विभिन्न राजनीतिक दलों के उक्वमीदवारों व निर्दलीय सहित 9 ने नामाकंन पत्र दाखिल किया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 11, 2024 Tags: , , , , ,

– गुरूवार को नामाकंन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन

BOL PANIPAT , 11 सितम्बर। विधानसभा के आम चुनाव के नामाकंन पत्र दाखिल करने का कार्य लगातार जारी है। बुधवार को चारों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा नामाकंन पत्र दाखिल किये गए। इसराना विधानसभा क्षेत्र (आरक्षित)से भाजपा के उम्मीदवार कृष्णलाल पंवार ने आरओ ज्योति मित्तल के समक्ष नामाकंन पत्र दाखिल किया। उनके बेटे अनिल ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामाकंन पत्र दाखिल किया। बलबीर वाल्मिकी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से आरओ ज्योति मित्तल के समक्ष नामाकंन पत्र दाखिल किया। गीता ने कवरिंग उम्मीदवार के रूप में नामाकंन पत्र दाखिल किया।
  समालखा विधानसभा क्षेत्र से विक्रम सिंह व रवीन्द्र कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आरओ अमित कुमार के समक्ष नामाकंन पत्र दाखिल किया। पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से लेबर अधिकारी सुरक्षा पार्टी के रमेश कुमार चौधरी ने एआरओ मनिष मलिक व तहसीलदार सौरभ शर्मा के समक्ष नामाकंन पत्र दाखिल किया। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से अमित कुमार ने लिबरल सोसलिस्ट पार्टी से अपना एआरओ वीरेन्द्र गिल के समक्ष नामाकंन पत्र दाखिल किया। इसी विधानसभा क्षेत्र से दिप्ती (पुरूष) ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामाकंन पत्र दाखिल किया। विदित रहे कि गुुरूवार को नामाकंन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है।

Comments