Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय मदर्स डे के उपलक्ष पर अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करना था। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा की इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास होता है वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनीत शर्मा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि अगर हमें विद्यार्थियों का पूर्ण विकास करना है तो शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में अपना योगदान देना होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजलि, द्वितीय स्थान पर शिवानी और मुस्कान तृतीय स्थान पर आकांक्षा व साक्षी और सांत्वना पुरस्कार गुरप्रीत कौर को दीया  गया ।विजेताओं को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर आकांक्षा शर्मा के द्वारा किया गया।

Comments