छाजपुर गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाली पीजीटी संस्पेड
BOL PANIPAT , सनौली (प्रीति शर्मा) : छाजपुर गांव के राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय में कामर्स पीजीटी पद पर कार्यरत प्रोमिला को तुरंत प्रभाव से शिक्षा विभाग ने संस्पेड कर दिया गया है और उनका हैडक्वार्टर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पानीपत को बनाया गया है। बता दे कि छाजपुर गांव के राजकीय वरिष्ट माध्यमिक विधालय में कामर्स पीजीटी पद पर कार्यरत प्रोमिला पर कुक ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी और प्रोमिला ने स्कूल में कार्यरत एक अन्य अध्यापक के साथ भी दुव्र्यवहार किया था, इतना ही नही बल्कि स्कूल प्रधानाचार्य ने भी अनुशासन भंग करने और आदेशों की पालना ना करने के आरोप लगाए थें। साथ ही प्रोमिला पर सांठ-गांठ कर फर्जी तरीके से दिव्यांगता भत्ता लेने का भी आरोप लगाया गया था कि इससे उसने विभाग व सरकार को आर्थिक हानि पहुंचाई है और इसकी शिकायत विभागीय उच्चाधिकारीयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्री को भी की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारीयों ने तुंरत प्रभाव से कामर्स पीजीटी पद पर कार्यरत प्रोमिला को संस्पेड करने के आदेश दिए है। और उनका हैडक्वार्टर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पानीपत को बनाया गया है।
वर्जन
इस विषय में जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि वैसे तो वो छुट्टी पर गए हुए है, लेकिन कामर्स पीजीटी पद पर कार्यरत प्रोमिला को स्कूल प्रधानाचार्य के आदेशो की पालना ना करने और दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाया था और इसकी शिकायत उच्चाधिकारीयों को भेजी गई थी। जिसकारण उक्त कार्यवाही अमल में लाई गई है।

Comments