Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


करियर के चुनाव अभिरूचि व आत्मप्रेरित हो कर की गई योजनाबद्ध मेहनत लक्ष्य प्राप्ति को सुनिश्चित करती है : प्रदीप चोपड़ा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at April 1, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 1 अप्रैल। जिला रोजगार कार्यालय के सहायक रोजगार अधिकारी प्रदीप चोपड़ा ने श्री हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल समालखा में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे अपनी रूचि व क्षमता को ध्यान में रख कर लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन व परिश्रम से उसकी प्राप्ति में जान लगाा दें। उन्होनं कैरियर बारे 12वीं के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया। उन्होनं कहा कि वे 12वीं के बाद अपनी क्षमता अनुसार विषयों का चयन करके विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेकर पूर्ण प्लांनिंग बनाकर लक्ष्यों को पूर्ण कर सकते हैं।

उन्होनें बताया कि विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न प्रकार के सरकारी पदों से संबंधित योग्यता एवं आयु सीमा के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा ने बताया कि करियर के चुनाव अभिरूचि व आत्मप्रेरित हो कर की गई योजनाबद्घ मेहनत लक्ष्य प्राप्ति को सुनिश्चित करती है। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 62 छात्रों द्वारा व्यावसायिक प्रवचन में हिस्सा लिया।

Comments