BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्त्वावधान में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के कानूनी…
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.कॉलेज (पानीपत) में कंप्यूटर विभाग ने गतिविधि प्रस्ताव लेखन का आयोजन किया गया | जिसमे बी.एस.सी कक्षा द्वितीय वर्ष के विधार्थियो ने भाग लिया | इस प्रतियोगिता मे 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया. जिसमे से अमनजीत और आशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मालिनी और हिमांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं आदित्य और जयकिसन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. ये गतिविधि कंप्यूटर विभाग के प्रो. मिलन के द्वारा आयोजित करवाई गई | प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आज के कॉरपोरेट युग में विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारी होना जरूरी है। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ- साथ पाठ्यक्रम से जुड़ी अतिरिक्त गतिविधियों में भी हिस्सा लेना जरूरी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बच्चो का उत्साहवर्धन करते हुए एक सफल गतिविधि की शुभकामनाएं दी | Share this… Whatsapp…
हरियाणा दिवस पर हुआ हरियाणा उत्सव महोत्सव का आयोजन विजेता बनने के साथ-साथ संस्कृति को बचाने व बढाने का काम भी कर रहे हैं आर्य कॉलेज के विद्यार्थी – सुरेंद्र सिंगला BOL PANIPAT – शनिवार 4 नवंबर 2023 हरियाणा दिवस के अवसर पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में एक और दो नवंबर को आयोजित हरियाणा उत्सव समारोह में आर्य कॉलेज के प्रतिभागियों ने अपनी धाक जमाते हुए लगातार दूसरे साल भी ओवर ऑल ट्रॉफी जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। शनिवार को विजेता प्रतिभागियों के सम्मान के लिए महाविद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में आर्य कॉलेज प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला, निखिल सिंगला व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने ने विजेता प्रतिभागियों के साथ-साथ सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी डॉ. रामनिवास, प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी, डॉ. विजय सिंह, डॉ. नीलु खालसा समेत पूरी टीम का सम्मान करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी पढाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में ना केवल भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं बल्कि अपनी संस्कृति को बचाने व उसको बढ़ाने का काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां आज का युवा अपने देश व प्रदेश की संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, वहीं आर्य कॉलेज के विद्यार्थी ऐसे महोत्सवों में भाग लेकर अपनी संस्कृति की जडों को सींचने का काम कर रहे हैं। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने कहा कि कॉलेज की प्रबंधक समिति का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर प्रकार की सुविधा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवाई जाए और यही कारण है कि विद्यार्थी इन सुविधाओं का भरपूर उपयोग करते हुए कॉलेज का नाम हर क्षेत्र में रोशन कर रहे हैं। वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला ने कहा ये हमारे और भी गर्व का विषय है कि इन सास्कृतिक गतिविधियों में लडकों से लड़कियां भाग ले रही हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय,जींद ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एक और दो नवंबर को विश्वविद्यालय प्रांगण में हर वर्ष हरियाणा उत्सव महोत्सव मनाने का निर्णय लिया। जिसमें समस्त हरियाणा के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थी भाग लेते हैं। और हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी विधाओं का मंचन करते हैं। हरियाणा महोत्सव में गत वर्ष भी और इस वर्ष भी आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी धाक जमाते हुए लगातार दो वर्षों से ओवल ऑल ट्रॉफी अपने नाम करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने गत दिनों कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में भी लगातार सातवीं बार ओवर ऑल ट्रॉफी अपने करते हुए इतिहास रचने का काम किया जो की हमारे लिए गर्व का विषय है। अंत में उन्होंने कहा कि इन शानदार उपल्बधियों के पीछे विद्यार्थियों की जी तोड मेहनत, प्राध्यापकों का कुशल मार्गदर्शन व प्रबंधक समिति का भरपूर सहयोग रहा है।…