Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


आग लगने पर आत्मरक्षा के लिए दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 4, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में दमकल विभाग के तत्वाधान में विभाग के लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी के नेतृत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को घर या विद्यालय में आग लग जाने पर आत्मरक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई ।अमित गोस्वामी ने विद्यार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडरसे आग लगने के कारण, आग बुझाने के उपायऔर आत्मरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि सिलेंडर में आग लग जाने पर उसके ऊपरगीला सूती कपड़ा डाल देना चाहिए । उस स्थान पर अधिक धुआं हो जाने पर जमीन पर रहते हुए बाहर आ जाना चाहिए यदि आग काबू में ना आए तो दमकल के अंदर में तुरंत सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बच्चों कोअग्निशमनयंत्र चलाने के नियम भी बताएं और बच्चों ने यह यंत्र चलाने का व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त किया । बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक कार्यशाला में भाग लिया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने ज्ञानवर्धक कार्यशाला के लिए अमित गोस्वामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी समय आपात स्थिति पैदा हो सकती है अतः संयम रखते हुए नियमों का पालन करते हुए अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकते हैं । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को नियमों का पालन करके आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया ।

Comments