Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


 महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 6, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :

आई.बी स्नातकोत्तर  महाविद्यालय, पानीपत में  महिला प्रकोष्ठ एवं कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्त्वावधान में  महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक्ता व्यक्त करने के लिए हमारे कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने इस सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में हम समाज को महिलाओं के कानूनी अधिकारों के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता के बाद पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. कनक, डॉ. निधि, प्रो. करुणा, प्रो. रितिका  ने निभाई |

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –

प्रथम  पुरस्कार:  यश बी.सी.ए (प्रथम वर्ष),

द्वितीय पुरस्कार: शीला बी.ए.(तृतीय वर्ष)

 तृतीय पुरस्कार: जय गहलोत बी.कॉम, प्रथम वर्ष

सांत्वना पुरस्कार: झलक बीए(प्रथम वर्ष), इश्मीत बी. बी.ए (प्रथम वर्ष )

महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. किरण मदान ने कहा कि महिला कानूनी अधिकारों  का  महत्व  महिलाओं  के लिए समाज में समानता और न्याय की दिशा में भूमिका निभाता है। यह छात्रों को जागरूक करने में मदद करता है और समाज में महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और समर्थन में मदद करता है। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संयोजिका  डॉ. पूनम मदान ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्र-छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और भारतीय कानून द्वारा महिलाओं के उत्थान और सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों और नियमो की जानकारी प्राप्त होती है और जीवन में आगे  बढ़ने  की प्रेरणा मिलती है, इस प्रतियोगिता में डॉ. रामेश्वर दास, प्रो. खुशबू,प्रो. राहुल,प्रो. मोहित मौजूद रहे |

Comments