Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदूषण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 4, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी महाविद्यालय में पर्यावरण विभाग एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में  पानीपत एवं एन.सी.आर  में प्रदूषण के भयानक स्तर को देखते हुए विद्यार्थियों और आमजन को जागरूक करने के लिए प्रो अंजलि गुप्ता की अगुवाई में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । डॉ. मोहम्मद ईसाक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और बताया की बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोग आंख और नाक में जलन महसूस कर रहे हैं और सांस लेना मुश्किल हो रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने कहा कि वर्तमान में हम गैस चैम्बर में जी रहे हैं ,अगर जल्दी ही इस प्रदूषण का इलाज न किया गया तो परिणाम और घातक हो सकते हैं । उन्होंने आगे बताया की दिल्‍ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्‍तर पर पहुंच चुका है। नवंबर के महीने में ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सुबह और शाम को स्मॉग की चादर बिछने लगी है। चिकित्सकों का कहना है कि प्रदूषण का यह स्तर खतरनाक है। बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत बढ़ सकती है।

बी.सी.ए प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा तैयार किये गए जागरूकता संबंधी स्लोगन के साथ प्रदूषण जागरूकता रैली पचरंगा और पालिका बाजार में से निकाली गई जिससे आमजन और दूकानदार जागरूक हो सके ।इको क्लब के संयोजक प्रो पवन कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें दिल की बीमारियां स्ट्रोक फेफड़ों का कैंसर क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और तीव्र श्वसन संक्रमण प्रमुख हैं।  कार्यक्रम की संयोजिका प्रो अंजलि गुप्ता ने बताया कि प्रदूषित हवा में कई तरह की जहरीली गैस घुली होती हैं. इनमें नाइट्रोजन डाइऑक्साइड भी होती है जो वातावरण में धुंध पैदा करती है. ये फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है. फेफड़ों की क्षमता घटाती है, स्किन कैंसर का महत्वपूर्ण कारक बनती है, उन्होंने कहा कि कि आगे भी ऐसे ही जागरूकता प्रोग्राम किये जाते रहेंगे ।इस अवसर पर डॉ निधान सिंह, प्रो पवन कुमार, डॉ अंजलि , प्रो अश्वनी गुप्ता , प्रो विनय भारती, प्रो मानित कौर, प्रो निशा गुप्ता, श्री टिंकू, श्री गणेश , श्री नरेंदर  एवं स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Comments