इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में 50 हर्बल पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों ने माँ के नाम लगाए पौधे-ज्योत्सना गर्ग
BOL PANIPAT : इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने आज द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को “हरित पहल” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 50 औषधीय एवं हर्बल पौधे लगाए गए।
बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी ज़रूरत बन गया है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में बच्चों में प्रकृति के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए क्लब ने पहल की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों को औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या रेणु देसवाल और मुख्य अतिथि प्रधान ज्योत्सना गर्ग द्वारा नीम, तुलसी, आंवला, अशोक और बेल जैसे 50 हर्बल पौधे लगाकर की गई। इस बार की सबसे खास बात यह रही कि बच्चों ने अपने-अपने पौधे अपनी माँ के नाम समर्पित किए। हर बच्चे ने पौधे के साथ माँ का नाम लिखी पट्टी भी लगाई और संकल्प लिया कि वे इस पौधे को माँ की तरह ही प्यार और देखभाल से बड़ा करेंगे।
इस मौके पर प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने कहा कि “पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि ये हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार हैं। जब बच्चे माँ के नाम पौधा लगाते हैं तो उनके मन में प्रकृति और रिश्तों दोनों के प्रति सम्मान की भावना जागती है।”
उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लें और इसे एक आदत बनाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे ताकि “मॉं के नाम एक पेड़ ” का सपना साकार हो सके।
इस अभियान में इन्दु,उर्मिल आदि शामिल रहीं।
इस वृक्षारोपण से न केवल विद्यालय परिसर सुंदर और स्वच्छ हुआ है, बल्कि “माँ के नाम पौधा” की पहल से बच्चों में भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरण बचाने का संकल्प भी मजबूत हुआ है। इन्नरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा है।
यह जानकारी नव नियुक्त सम्पादक रेणु और पूजा ने संयुक्त रूप से दी।

Comments