शिविर में 70 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। BOL PANIPAT : आज आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में यूथ रैडक्रॉस क्लब द्वारा प्राथमिक चिकित्सा और होम नर्सिंग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, डॉ. सोनिया शर्मा, यूथ रेड क्रॉस क्लब की. संयोजिका प्रो. सोनिया द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह के शिविरों में भाग लेते रहना चाहिए। रेडक्रॉस इंसान में इंसानियत, समाजवाद और आपसी सदभावना पैदा करती है युवा अवस्था में अच्छे कार्य करने की क्षमता और ताकत सबसे ज्यादा प्रबल होती है | महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस क्लब की संयोजिका प्रोफेसर सोनिया ने कहा कि युवा वर्ग को समाज सेवा को…
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. पीजी कॉलेज में बी.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “मल्टी नेशनल कोरपोरेशन” था। इस प्रतियोगिता में कक्षा के 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दो-दो की टीम बनाकर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों द्वारा PPT बनाकर अपने विषय को प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस बदलते युग में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करना बहुत जरूरी है। इस तरह की क्रियाओं से विद्यार्थियों के शैक्षणिक और मानसिक व्यक्तित्व में सुधार होता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है और वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रतियोगिता में मुस्कान व नेहा (प्रथम स्थान), कृतिका व टीना, पायल व आलोक (द्वितीय स्थान), सोनम व नेहा, रवि व हिमांशु (तृतीय स्थान) कोमल व नैन्सी (सांत्वना पुरस्कार) प्राप्त किया। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा निकल कर बाहर आती है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीकॉम प्रथम वर्ष की मेंटर प्रोफेसर निशा गोयल द्वारा किया गया। Share this… Whatsapp Facebook Twitter
BOL PANIPAT : 26 अप्रैल 2023, बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र ने बीए जनसंचार के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज की तीन छात्राओं ने विश्वविद्यालय की टॉप टेन की सूची में तीन स्थान हासिल कर अपने महाविद्यालय का नाम रोशन किया। मेरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्राओं का कॉलेज प्रांगण में मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही उन्होंने कॉलेज के जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण, प्राध्यापक संदीप जोशी, शिवांक रावल व विवेक शर्मा को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। कॉलेज की प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि आर्य कॉलेज के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक बल्कि खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपने महाविद्यालय का नाम केवल अपने प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधक समिति का हर समय यह प्रयास रहता की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के हर प्रकार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय,कुरूक्षेत्र ने बीए जनसंचार के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज छात्रा खुशी कुमारी ने 369 अंक लेकर केयूके की मेरिट सूची में पांचवां स्थान, छात्रा सारा खान ने 361 अंक लेकर सातवां स्थान व अंजली ने 360 अंक लेकर सूची में आठवां स्थान हासिल किया। उन्होंने यह भी बताया की गत सप्ताह भी विश्वविद्यालय ने बीए जनसंचार के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए थे जिसमें आर्य कॉलेज छात्र आदर्श ने टॉप टेन की सूची में प्रथम स्थान, छात्रा वनिता ने तीसरा स्थान, अन्नु ने छठा स्थान, अंजलि ने आठवां स्थान व छात्र कार्तिक अरोडा ने नौवां स्थान हासिल किया था। Share this… Whatsapp Facebook Twitter