जिले की सभी विधान सभा क्षेत्र में युद्धस्तर पर चल रहा डिजिटलाइजेशन का कार्य : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ
प्रशासनिक टीमों का समर्पण, मंजिल के नजदीक पहुंच रहे अधिकारी
लोकतंत्र को मजबूत बनाने की मुहिम
अब तक 74.29 प्रतिशत फॉर्मों का डिजिटाइजेशन पूरा
BOL PANIPAT , 12 जुलाई।जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में अभियान के तहत अब तक 74.29 प्रतिशत फॉर्मों का डिजिटाइजेशन करने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष
कार्य को अगले दो दिन में निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रशासनिक टीमें युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।
प्रत्येक दो घंटे में डिजिटाइजेशन की प्रगति का डाटा अपडेट किया जा रहा है, जिससे कार्य की लगातार निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि यह अभियान केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित और मजबूत बनाने का प्रयास है।
उपायुक्त डॉ हरीश ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बीएलओ, सुपरवाइजर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारियों ने जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे है, वह लोकतंत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
उन्होंने विश्वास जताया कि शेष कार्य भी निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौक ने बताया कि पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में
भी बढ़ोतरी हुई है।
अधिकारीयो के कार्य की लगातार समीक्षा की जा रही हैं ताकि शेष फॉर्मों का डिजिटाइजेशन समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि कर्मचारियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। उन्होंने विशेष रूप से आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग से गांव-गांव तक सही मतदाता जानकारी एकत्रित करना संभव हुआ है।
एसडीएम समालखा अमित कुमार ने बताया कि बीएलओ और सुपरवाइजर घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। कई स्थानों पर बुजुर्ग एवं असहाय मतदाताओं के घर पहुंचकर उनकी प्रविष्टियां सुनिश्चित की गई हैं।
एसडीएम इसराना नवदीप ने कहा कि यह अभियान प्रशासन और समाज की सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जा रहा है।
अभियान के दौरान कई प्रेरणादायी तस्वीरें भी सामने आईं। कहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने दायित्व निभाने के लिए भीषण गर्मी में घर-घर पहुंचीं तो कहीं बीएलओ ने बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर फॉर्म भरवाए। आशा वर्करों और अन्य कर्मचारियों ने भी विपरीत मौसम में निरंतर कार्य कर जनसेवा की मिसाल पेश की।
उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि जिन परिवारों के फॉर्म अभी शेष हैं, वे संबंधित बीएलओ अथवा ब्लॉक कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या विलंब से बचा जा सके। प्रशासन का दावा है कि आगामी दो दिनों में शेष कार्य पूरा कर अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी।

Comments