Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल में अंतर्सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 28, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल  के प्रांगण में प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग की अनुमति से एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका सविता शर्मा एवं सुमन रानी ने निभाई। यह प्रतियोगिता अंतर्सदनीय थी। इस प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए।  प्रथम वर्ग- कक्षा छठी से आठवीं, द्वितीय वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं का रहा।  यह प्रतियोगिता अलग- अलग प्रांतों की संस्कृति पर आधारित थी। सभी सदनों के विद्यार्थियों ने गुजरात, महाराष्ट्र, कश्मीर, राजस्थान की पोशाकों को धारण करके सभागार में बैठे दर्शकों के मन को मोह लिया। सभागार तालियों से गुंजायमान हो उठा।  

इस प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में  नेहरू सदन की वैष्‍णवी प्रथम एवं ‘सुभाष  सदन से अंशिका व गांधी सदन की टीना  द्वितीय स्थान पर रही।

द्वितीय वर्ग में गांधी सदन की रिपाली प्रथम स्‍थान पर तथा टैगोर सदन की यशिका द्वितीय स्थान पर रही। सभी सदनों में गांधी सदन प्रथम स्थान पर रहा।

अंत में प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने  बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कि हमारा देश विभिन्नताओं का देश है। यहां पर अलग-अलग धर्मों के लोग उनका पहनावा तथा खान-पान त्योहार अलग होने पर भी भारत की एकता तथा अखंडता को बनाए रखते हैं अंत में प्रधानाचार्या ने विजेता बच्चों को बधाई दी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित   किया। मंच का संचालन ग्यारहवीं कक्षा की खुशिका ने किया। 

Comments