‘मानचित्र भरो‘ प्रतियोगिता में 350 छात्रों ने भाग लिया।
BOL PANIPAT : 26 अप्रैल, 2023, सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में आज ‘सामाजिक विज्ञान विभाग‘ की ओर से ‘मानचित्र भरो‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने किया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक के लगभग 350 छात्रों ने भाग लिया। कक्षा छठी के छात्रों ने मानचित्र में हरियाणा राज्य के जिलों को दर्शाया। कक्षा सातवीं से आठवीं के छात्रों ने भारत के राज्य, राजधानी और केन्द्र शासित प्रदेशों और कक्षा नौवीं-दसवीं के छात्रों ने विश्व मानचित्र में विभिन्न देशों को दर्शाया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहाः-
कक्षा छठी : प्रथम पूर्व राणा , परिधि, केशव, आन्या
द्वितीय अक्षन, पीहू वर्मा, चेतन्य, कुशाग्रा
तृतीय आरूषि, शनाया, नक्ष गौतम
कक्षा सातवीं : प्रथम सारा सिंह
द्वितीय मनप्रीत संधू , लोनिता खटकर
तृतीय सृष्टि, सयम जैन, मैत्री, पूर्वा, दिया कुण्डू
कक्षा आठवीं : प्रथम मानसी कपूर , कृति जैन
द्वितीय रिधिमा, हिताक्षी, सानवी, लविका
तृतीय हितैषी, निहारिका, वान्या, वेदांश, अनुज, जपनीत कौर
कक्षा : नौवीं प्रथम सांची शर्मा, कशिश
द्वितीय नमनदीप
तृतीय गिताली शर्मा
कक्षा: दसवीं प्रथम आकांक्षा, सुकृति शर्मा, दिया शर्मा
द्वितीय हर्ष राठी
तृतीय पलक आनंद, प्रकृति शर्मा, ईशान महेश्वरी
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने कहा कि जीवन में मानचित्र छोटे-से-छोटे स्थान से लेकर पूरे विश्व की भौगोलिक एवं अज्ञात स्थान की जानकारी के लिए मार्गदर्शक और दिग्दर्शक का काम करता है। ऐसा मेरा मानना है।
अंत में प्रधानाचार्या डाॅ. विनीता कुमार तोमर ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर अध्यापक सुनील राणा, महेंद्र सिंह कादियान, कविता मलिक , कनिका शर्मा, पूजा बतरा और मंजू गुप्ता मौजूद रहें।

Comments