Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 27, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग द्वारा ऑनलाइन राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के विषय  क्रिप्टोकरंसी , इ – कॉमर्स की वर्तमान प्रवृति और  डिजिटल इन्नोवेशन इन बिजनेस एंड इकोनॉमी रहे  । निबंध लेखन प्रतियोगिता में दिल्ली और  हरियाणा से लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं  विद्यार्थियों की खूबियों को निखारने में मदद करती हैं जो भविष्य   में मददगार साबित होती है। इस प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण विषय क्रिप्टो करेंसी है ।क्रिप्टोकरेंसी, क्रिप्टोग्राफ़ी जैसी एक टेक्नोलॉजी द्वारा बनाई गई एवं डिस्ट्रिब्यूटेड लेज़र सिस्टम का उपयोग करने वाली एक डिजिटल मुद्रा हैं, जिसमें ब्लॉकचैन के द्वारा कार्य किया जाता है।वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने भी अपने विचारों को सांझा करते हुए कहा कि ई-कॉमर्स का प्रभाव बहुत बड़ा है ।  

हम इंटरनेट के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओ को कभी भी और कही भी  बेच और खरीद सकते है।यह आवश्यक है कि छात्र छात्राओं को अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलाव के बारे में संपूर्ण जानकारी हो।   इस प्रतियोगिता के सह संयोजक प्रोफेसर अजयपाल सिंह और प्रोफेसर माधवी ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना  की और उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर निशा गुप्ता,प्रोफेसर रुचिका बत्रा,प्रोफेसर पूजा डूडेजा और प्रोफेसर आकांक्षा ने निभाई।विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण  पत्र  देकर सम्मानित किया गया । इस राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में  कमेटी के अन्य सदस्य प्रोफेसर रितिका जताना, प्रोफेसर रुचिका बत्रा, प्रोफेसर पूजा डूडेजा, प्रोफेसर आकांक्षा, प्रोफेसर सोनिया विरमानी, प्रोफेसर सुखजिंदर और प्रोफेसर जागृति का मुख्य योगदान रहा ।इस निबंध लेखन प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

 प्रथम स्थान अंजली (रोहतक)
 द्वितीय स्थान सिमरन (कैथल)
तृतीय स्थान सुमित आनंद (पानीपत)

Comments