सादगी और पवित्रता के साथ मनाएं रक्षाबंधन का त्यौहार : डीसी
BOL PANIPAT: 29 अगस्त। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी जिला वासियों को रक्षाबंधन त्यौहार की बधाई देते हुए,सभी के लिए मंगलकामना की है।
डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि यह त्यौहार भाई बहन के पवित्र स्नेह को दर्शाता है,इसीलिए इस त्यौहार को सादगी और पवित्रता के साथ मनाएं। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा देते हुए हरियाणा परिवहन की बसों में इस वर्ष भी मुफ्त यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया है ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर राखी बांध सकें। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा जनहित में पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। इस वर्ष भी पिछले वर्ष की भांति महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ इस नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ ले सकती हैं।

Comments