Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


गांव जाटल में एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत पौधारोपण किया गया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 7, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 7 अगस्त–रविवार को विकास एवम पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के जन्म दिवस के अवसर पर गांव जाटल में एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
बीडीपीओ रितु लाठर ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को विकास एवम पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के जन्म दिवस के अवसर पर एक पेड़ विश्वास के अभियान के तहत पौधारोपण करवाया गया है और लोगों को इन पौधों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़ी भूमि पर एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत पौधारोपण ज्यादा करवाया जा रहा है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। मंत्री देवेंद्र बबली के जन्मदिवस पर लोगों को लड्डू भी बांटे गए और बधाइयां भी दी गई।
बीडीपीओ रितु लाठर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भी लोग अपने घरों पर झंडा जरूर लगाएं। इस अवसर पर एसईपीओ नरेश शर्मा,गजराज,ज्योति,ग्राम सचिव नवीन,नरेगा सहायक राकेश,हैप्पी इत्यादि उपस्थित थे।

Comments