Thursday, September 24, 2026
Newspaper and Magzine


जनगणना के कार्य को लेकर जनगणना निदेशक डॉ ललित जैन ने की वीडियो कॉन्फ्रेंस जिला के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 24, 2026 Tags: , , , , ,

अक्टूबर में होगी अधिकारी स्तर पर जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग-टीनू पोसवाल

BOL PANIPAT , 24 सितंबर। जनगणना कार्य के दूसरे चरण को लेकर जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वीरवार को जिला पानीपत के अधिकारियों की बैठक ली और
निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश दिए।

जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट टीनू पोसवाल ने निदेशक जनगणना डॉक्टर ललित जैन को आश्वस्त किया कि जो भी दिशा निर्देश उन द्वारा दिए गए हैं। उनकी अनुपालना करवाई जाएगी और जनगणना के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

वीडियो कांफ्रेंस के बाद सिटी मजिस्ट्रेट टीनू पोसवाल ने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि अक्टूबर में जनगणना के दूसरे कार्य को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। इस ट्रेनिंग के बाद दिसंबर में जनगणना ड्यूटी में लगे अध्यापकों की ट्रेनिंग आयोजित होगी। उन्होंने बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण के दौरान निर्धारित प्रपत्रों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार आवश्यक जानकारी संकलित की जाएगी। इस दौरान प्रत्येक क्षेत्र में कार्य की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट टीनू पोसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध करवाए जाएं तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य को पूरा किया जाए।

टीनू पोसवाल ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी एवं सही जानकारी का संकलन अत्यंत महत्वपूर्ण है। संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply