Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


सीएम विण्डों से सम्बंधित शिकायतों को लेकर गम्भीरता से करें कार्रवाई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 4, 2023 Tags: , , , ,

डीसी सुशील सारवान ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

BOL PANIPAT , 4 फरवरी। जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में प्रथम तल स्थित सभागार में शनिवार को सीएम विण्डों से सम्बंधित समीक्षा को लेकर डीसी सुशील सारवान ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का क्रियान्वयन डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रभावी रूप से किया जा रहा है। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से सम्बंधित समस्याओं व शिकायतों का निवारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें।
डीसी सुशील सारवान ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे सीएम विण्डों पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निवारण करें तथा इन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए क इसमें कौताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने सीएम विण्डों से सम्बंधित शिकायत अण्डरटेक नही की हैं वे शिकायतें अण्डरटेक करना सुनिश्चित करें। सीएम विण्डों पर जो शिकायतें ज्यादा समय से लम्बित हैं, उनका जवाब जल्द से जल्द देना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के सन्दर्भ में सही दस्तावेज ही पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। सभी अधिकारी सीएम विण्डों के सम्बंध में अपने-अपने विभाग से सम्बंधित शिकायतों की रोजाना व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्ïडा, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, समालखा एडीएम अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो-20-

Comments