Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं घर-घर : शिवकुमार रावल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 7, 2023 Tags: , , , , ,

देश को सशक्त बनाने में युवा करें पहल-विधु रावल

BOL PANIPAT , 7 दिसम्बर। प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा वीरवार को बाद दोपहर गांव पसीना खुर्द में पहुंची। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में बापौली के सरपंच शिवकुमार रावल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
शिवकुमार रावल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर जाकर लोगों के घर तक पहुंच रही हैं जिससे आमजन को सीधे तौर पर फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए लोगों को शहर जाना पड़ता था उनको अधिकारी घर -घर जाकर हल करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी व उनका लाभ पात्र लोगों को देने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी स्टॉल भी लगा रहे है। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी सांझा किए और लोगों से अपील की कि जो भी पात्र लोग हैं वे इन योजनाओं को फायदा उठाएं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल ने कहा कि आज का समय युवाओं का है और युवा ही इस विकसित भारत को बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को आगे ले जा सकते हैं, इसलिए भारत को सशक्त हमें ज्यादा से ज्यादा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल ने सरपंच पसीना खुर्द को अभिनंदन पत्र भी सौंपा। इस मौके पर ग्राम पंचायत पसीना खुर्द की ओर से बापौली के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल और सरपंच शिवकुमार रावल को पगड़ी, स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी सत्यवान मान, बीडीपीओ शक्ति सिंह इत्यादि की उपस्थित रहे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधित फिल्म भी लोगों को दिखाई गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी लोगों को सुनवाया गया। कार्यक्रम के बाद किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से ड्रोन का डेमो भी दिखाया गया और इससे होने वाली छिडक़ाव विधि के बारे में भी बताया गया।

Comments