Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मलेरिया उन्मूलन को लेकर विभाग सतर्क, जिले भर में शीघ्रता से किया जाएगा फॉगिंग का कार्य शुरू: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 17, 2024 Tags: , , , , ,

-विभाग फोगिंग को लेकर खरीदेगा नई मशीनें
-मतलौडा खण्ड पर दिया जाएगा विशेष जोर
-पानी के जमाव वाले स्थान पर काला तेल डाल कर मलेरिया जैसी बीमारी का करें बचाव।

BOL PANIPAT , 17 जुलाई। जिला सचिवालय में मलेरिया उन्मूलन को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक हुई। जिसमें उपायुक्त ने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी व मलेरिया उन्मूलन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निगम के अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्रता से फोगिंग का कार्य प्रारंभ करें ताकि मलेरियें जैसी बीमारी को प्रारंभ में ही समाप्त किया जा सकें व इसके कीटाणुओं को नष्टï किया जा सकें।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोगिंग मशीनों से संबंधित अपडेट भी लिया व जरूरत पडऩे पर मशीनों की रिपेयरिंग करने व आवश्यकता अनुसार नई मशीने खरीद कर जिले में फोगिंग करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जहां जहां पानी का ठहराव है वहां वहां हम काला तेल डाल कर उससे पैदा होने वाले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया संक्रामक मच्छरों को नष्ट कर सकते है।
उपायुक्त ने बताया कि अपने आस पास पानी का जमावड़ा न होने दें क्योंकि वहीं से मलेरिया के मच्छरों को पनपने का अवसर मिलता है। प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं व इस दिन कूलर, फूलदान, पशु पक्षियों के पानी के बर्तन, हौदी के आवश्यक सूखा कर पानी भरे। मच्छरों के बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
सीएमओ जंयत आहुजा ने मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया के लक्षणों व सावधानी के बारे में जानकारी दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के बुखार से पहले प्रशिक्षित डॉ.के सलाह से उपचार करायें। सभी सरकारी अस्पतालों में मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया का निशुल्क  जांच व इलाज उपलब्ध है इसका लाभ लें। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता, डॉ. गिरीश, डॉ.रिंकू सांगवान, एसपीओ मदन मोहन, डॉ.माणिक, डॉ.निधि मुंजाल आदि मौजूद रहेें।

Comments