Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


नेल आर्ट इंटर्नशिप के सफल समापन पर प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी. कॉलेज महाविद्यालय में कौशल आधारित नेल आर्ट इंटर्नशिप के सफल समापन पर प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सतवीर  सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कौशल आधारित शिक्षा एवं इंटर्नशिप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज के समय में केवल डिग्री ही नहीं बल्कि कौशल भी सफलता की कुंजी है। महाविद्यालय छात्राओं को ऐसा मंच प्रदान कर रहा है जहाँ वे शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ सकें।

स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संयोजक अजयपाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल सीखना चाहिए ताकि वे भविष्य में आत्मविश्वास के साथ अपने करियर का निर्माण कर सकें। कौशल ही युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है।

इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर माधवी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करता  है।

इस अवसर पर स्किल डेवलपमेंट कोऑर्डिनेटर शालू भी उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नेल आर्ट इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

Comments


Leave a Reply